युसूफ खान /कुसमी। हिंडालको कंपनी एवं जीएनसी कंपनी के साथ ट्रक मालिकों के भुगतान और परिवहन व्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार सहमति के बाद समाप्त हो गया। ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है।
बैठक में ट्रक मालिकों के भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी। ट्रकों की लाइन व्यवस्था में 30 गाड़ियों को शामिल करने तथा भुगतान की टाइमिंग को लेकर भी कंपनी और ट्रक मालिकों के बीच आम सहमति बनी है।
वहीं, डीजल उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में ट्रकों को खड़े रहने पर हॉल्टिंग चार्ज देने को लेकर भी जीएनसी कंपनी ने सहमति जताई है। ट्रक मालिकों के अनुसार कंपनी की ओर से इन सभी बिंदुओं पर लिखित सहमति पत्र भी दिया गया है।
भुगतान को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानी और हड़ताल के कारण परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। अब लिखित सहमति बनने के बाद ट्रक मालिकों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है।
ट्रक मालिक संघ ने उम्मीद जताई कि कंपनी द्वारा लिखित रूप से दी गई सहमति का पालन समय पर किया जाएगा और भविष्य में भुगतान एवं डीजल को लेकर ट्रक मालिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।







