Home चर्चा में राजीव गांधी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

15
0

दीपक कश्यप /पेंड्रा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेंड्रा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिकता, तकनीकी विकास और संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि “राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने देश के युवाओं को नई सोच, नई तकनीक और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया। सूचना एवं संचार के क्षेत्र में उनके द्वारा रखी गई मजबूत नींव का लाभ आज पूरा देश उठा रहा है। उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।”

कार्यक्रम में रतन केसरवानी, शारदा चरण पसारी, सादिक खान, पारस चौधरी, जयदत्त तिवारी, शाहिद राईन, राजकुमार रजक, राजेश चौधरी, मैकू भारिया, सिद्धार्थ तिवारी, बिल्लू साहू, आशीष सिंग मरावी एवं गौरव सिंग मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here