Home चर्चा में टीईटी की बाध्यता सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा...

टीईटी की बाध्यता सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा की 25 अगस्त को महारैली

20
0

संवाददाता युसूफ खान
कुसमी, बलरामपुर
कुसमी। शिक्षक संघर्ष मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रांतीय एवं जिला निकाय के आह्वान पर पदोन्नति में टी.ई.टी. (TET) की बाध्यता समाप्त करने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 25 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय बलरामपुर में विशाल जिला स्तरीय महारैली आयोजित की जाएगी।
इसी क्रम में सोमवार को छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा, ब्लॉक इकाई कुसमी के पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कुसमी को ज्ञापन सौंपकर सामूहिक अवकाश पर रहते हुए बलरामपुर में आयोजित महारैली में शामिल होने की लिखित सूचना दी।

पदोन्नति में टीईटी की बाध्यता का विरोध
कुसमी ब्लॉक संचालक ने बताया कि शासन द्वारा सेवारत शिक्षकों की पदोन्नति में अचानक टीईटी की बाध्यता लागू किए जाने से प्रदेशभर के शिक्षकों में आक्रोश है। मोर्चा का कहना है कि इस निर्णय के विरोध में विकासखंड कुसमी के अंतर्गत विभिन्न शिक्षक संगठनों से जुड़े सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधानपाठक, व्याख्याता एवं प्राचार्य 25 अगस्त को एक दिवसीय आकस्मिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय बलरामपुर की महारैली में शामिल होंगे।

ये हैं शिक्षक संघर्ष मोर्चा की 5 प्रमुख मांगें
पदोन्नति प्रक्रिया में टी.ई.टी. (TET) की अनैतिक बाध्यता से पूर्ण मुक्ति दी जाए।
प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना कर सभी लाभ प्रदान किए जाएं।
केंद्रीय वेतनमान लागू कर वेतन विसंगति दूर की जाए।
डी.एड. प्रशिक्षित शिक्षकों को ब्रिज कोर्स कराकर बी.एड. की पात्रता प्रदान की जाए।
भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2026 में आवश्यक संशोधन किया जाए।

अधिक से अधिक शिक्षकों से महारैली में पहुंचने की अपील
शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त शिक्षक संवर्ग एवं मातृशक्ति से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 25 अगस्त को बलरामपुर पहुंचकर महारैली को सफल बनाएं तथा अपने अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की आवाज को मजबूती से बुलंद करें।
दीपक सिन्हा / शशांक भूषण दुबे
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा, ब्लॉक इकाई–कुसमी
जिला–बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here