Home चर्चा में भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बिलासपुर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसजन, रविंद्र सिंह...

भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बिलासपुर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसजन, रविंद्र सिंह के नेतृत्व में दी शुभकामनाएं

9
0

संवाददाता – विमल सोनी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल जी के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी के साथ पहुंचे कांग्रेसजनों ने भूपेश बघेल जी का केक कटवाकर मुंह मीठा कराया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल जी के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में रविंद्र सिंह, केशव गोरख, संगीत मोईत्रा, राघवेंद्र सिंह, बबलू केसरवानी, राकेश केसरी, प्रशांत पांडेय, दिलीप साहू, संजय दवे, संदीप मिश्रा, जितेंद्र सिंह, संजू सिंह ठाकुर, राज चौहान, हनु शर्मा, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, मृत्युंजय तिवारी, सन्नी चौहान, यश सिंह, अजय गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेसजनों ने कहा कि भूपेश बघेल जी के नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण से कार्यकर्ता निरंतर प्रेरणा लेते हैं। जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here