Home चर्चा में भाजपा महामाया मंडल की मंडल कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक संपन्न सेवा...

भाजपा महामाया मंडल की मंडल कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक संपन्न सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने बूथ स्तर तक बनी कार्ययोजना

11
0
सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अंबिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी महामाया मंडल की मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” को सफल बनाने मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सरल पोर्टल एवं नमो ऐप पर गतिविधियों की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए।
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा भाजपा संगठन की मूल भावना है। जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने प्रत्येक कार्यकर्ता से अभियान को व्यक्तिगत संकल्प मानकर बूथ स्तर तक सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। महापौर मंजूषा भगत ने जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मधुसूदन शुक्ला ने संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने कहा कि “मेरा बूथ—मेरा संकल्प, मेरा कार्यकर्ता—मेरी शक्ति और जनसेवा—हमारा लक्ष्य” के भाव से अभियान को सफल बनाया जाएगा।
मंच संचालन मंडल महामंत्री निरंजन राय एवं संजीव वर्मा तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष नीलम राजवाड़े ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, विकास पांडेय, मधु चौदहा, अंकित जायसवाल, कैलाश ठाकुर, जतिन परमार, प्रिया सिंह राजपूत, सोलू सिंह, कमलेश टोप्पो, प्रियंका चौबे, शशिकांत जायसवाल, शिवमंगल सिंह, विकास गुप्ता, रविकांत उरांव, किरण सोनी, कौशल्या यादव, वीर सोनी, आशा शुक्ला, सरिता जायसवाल, सरिता मिश्रा, सूरज मंडल, कुणाल सिंह, सतीश सिंह, छोटू थामस, डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, आतिश सिंह, मनीष सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, विकास सोनी, आनंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, रवि विश्वकर्मा, देव वर्मा, सुधांशु चौबे, परमेश सिंह, सरस्वती यादव, रजनी बिंद, दीपक सोनी, शिरीष भगत, रंजीत चौबे, मनोज प्रसाद, अनुराग शुक्ला, रवि चौहान, कृष्ण तिवारी, नेहा सोनवानी, अर्चना वर्मा, मीरा तिवारी, शएमनेपाल एतबार, विनोद मिश्रा जलाल, राहुल सिंह एवं अरुण तिवारी सहित महामाया मंडल के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here