Home मुख्य ख़बरें नंदीग्राम उपचुनाव: ममता बनर्जी का कांग्रेस को समर्थन, बीजेपी को मात देने...

नंदीग्राम उपचुनाव: ममता बनर्जी का कांग्रेस को समर्थन, बीजेपी को मात देने के लिए नया सियासी समीकरण

14
0

पश्चिम बंगाल की सियासत (West Bengal politics) की सियासत इन दिनों बड़े बदलाव से गुजर रही है। बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम में हार के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी टीएमसी (TMC) के दो टुकड़े हो चुके हैं। ममता की पार्टी का नाम और सिंबल चुनाव आयोग ने फ्रिज कर दिया है। अब बंगाल विधानसभा उपचुनाव में ममता बनर्जी नये नाम और सिंबल के साथ चुनाव मैदान में है। हालांकि नंदीग्राम उपचुनाव (Nandigram by-election) में ममता के प्रत्यासी से उन्हें धोखा देते हुए ऐन वक्त पर नाम वापस ले लिया। अब ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने और उसके लिए प्रचार करने का ऐलान की है। अबतक बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने वाली ममता बनर्जी बीजेपी को मात देने के लिए अब कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान की है।

इस पूरे मामले में ममता बनर्जी के करीबी कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान आया है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि बंगाल में अब इंडिया गठबंधन काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी के संपर्क में हैं और नंदीग्राम सीट भी कांग्रेस के लिए छोड़ी गई है।

बता दें कि नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर 3 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया है। उन पर अवैध हथियार रखने और हत्या से संबंधित मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। उन पर कई अन्य गंभीर आरोपों में भी केस दर्ज है। जेल जाने की वजह से अब मिलन चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे, क्योंकि 4 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी।

वहीं दूसरी ओर अधीर रंजन पर निशाना साधते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ तालमेल की समस्या मुख्य रूप से अधीर रंजन चौधरी की वजह से है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधीर रंजन चौधरी सिर्फ ममता बनर्जी के खिलाफ हैं, जबकि बीजेपी या सीपीएम के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान का भी नाम लेते हुए कहा कि ऐसे नेता गठबंधन में समस्या पैदा कर रहे हैं। कल्याण बनर्जी ने आगे कहा कि अब पश्चिम बंगाल कांग्रेस को इस मामले में फैसला लेना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here