चपरीद। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों द्वारा बाल गीत, पोषण शक्ति सम्मान एवं स्वस्थ शिशु सम्मान का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के लिए पहाड़ा तथा लिखना सीखने के लिए चौक-पट्टी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला मंत्री भाजयुमो खुलेश साहू, पंच राकेश साहू, जवाहर साहू सहित मितानिन दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चन्द्रकिरण साहू, समोदा नगर पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपिका साहू, सहायिका वीणा साहू एवं बड़ी संख्या में माता-बहनें उपस्थित रहीं।







