तखतपुर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में यात्रा का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर मरवाही विधायक श्री प्रणव मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लालजी यादव, सभापति निर्माण श्रीमती पूर्णिमा कपूर पैकरा सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा भाव एवं जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।







