Home चर्चा में मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,बच्ची की...

मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,बच्ची की नाली में गिरकर बाढ़ में बहने से हुई मृत्यु की घटना से आक्रोशित होकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

31
0

-पेट्रोल नोजल में आग लगाने का किया प्रयास, असफल होने पर परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को किया आग के हवाले

खिलेश साहू –

पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जीवन निषाद, उम्र 47 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, मेघा,थाना मगरलोड,जिला धमतरी के रूप में हुई है।

घटना का विवरण

मामला थाना मगरलोड क्षेत्र के ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप का है। दिनांक 01 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात करीब 01:30 बजे आरोपी पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल नोजल में आग लगाने का प्रयास किया। इसमें सफल नहीं होने पर उसने परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को माचिस से आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 194/2026, धारा 296, 326(एफ) एवं 324(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया आगजनी का कारण

पुलिस पूछताछ एवं आरोपी के मेमोरेंडम कथन के अनुसार, दिनांक 26 सितंबर 2026 को ग्राम मेघा में पेट्रोल पंप के सामने खुले नाले के कारण एक छोटी बच्ची नाले में गिर गई थी और महानदी में आई बाढ़ के पानी में बह गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। आरोपी इस घटना के लिए पेट्रोल पंप प्रबंधन को जिम्मेदार मानता था। इसी बात को लेकर उसके मन में आक्रोश था, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी का विवरण

नाम: जीवन निषाद
पिता का नाम: धुरुऊ निषाद
उम्र: 47 वर्ष
निवासी: वार्ड क्रमांक 01, ग्राम मेघा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)

जब्त सामग्री

घटना में प्रयुक्त माचिस।
घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here