Home चर्चा में तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा पर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा पर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ का विरोध

11
0

-निलेश साहू बोले—“नाम बदला तो प्रदेश स्तर पर होगा आंदोलन”तेलीबांधा सिर्फ चौक नहीं, छत्तीसगढ़ की सामाजिक पहचान और ऐतिहासिक स्मृतियों का प्रतीक—

-प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ सह संयोजक निलेश साहू ने सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदले जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के सह संयोजक निलेश साहू ने इस निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से नाम परिवर्तन की घोषणा पर पुनर्विचार करने और तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रखने की मांग की है।निलेश साहू ने कहा कि तेलीबांधा नाम महज किसी चौक की पहचान नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सामाजिक पहचान, स्थानीय इतिहास, परंपरा और साहू समाज की ऐतिहासिक स्मृतियों से जुड़ा हुआ नाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here