Home धर्म व त्यौहार गोवर्धन पूजा 2026: आज ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि...

गोवर्धन पूजा 2026: आज ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और गोवर्धन महाराज की आरती

17
0

गोवर्धन पूजा का पावन पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 9 नवंबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से 10 नवंबर 2026 की दोपहर 2 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार यह पावन पर्व आज यानी 10 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। तो वहीं महाराष्ट्र में यह दिन बलि प्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है। आज गाय के गोबर से गोवर्धन की मनुष्य स्वरूप आकृति बनायी जाती है और सोलह उपचारों के साथ उसकी पूजा की जाती है। तो वहीं कुछ जगहों पर पर्वत के समान आकृति बनाकर भी गोवर्धन की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन घर पर गोवर्धन बनाकर उसके चारों ओर 7 परिक्रमा लगाने से वास्तविक गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के बराबर फल मिलता है। चलिए अब जानते हैं गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि से लेकर सारी जरूरी जानकारी।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 2026

आज गोवर्धन पूजा का प्रातःकाल मुहूर्त 06:40 से 08:50 तक रहेगा और सायंकाल मुहूर्त 03:46 PM से शाम 06:02 PM तक रहेगा।

गोवर्धन पूजा की विधि

  • इस दिन घर के आंगन या खुले स्थान पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसे फूलों से सजाना चाहिए।
  • फिर बनाए गए गोवर्धन पर्वत को फूल, रोली, अक्षत, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • इसके बाद भगवान कृष्ण की पूजा करें।
  • गोवर्धन महाराज को खीर, बताशे, कढ़ी-चावल, मिठाइयां, मौसमी सब्जियों और तरह-तरह के सात्विक व्यंजन से बने अन्नकूट का भोग लगाएं।
  • फिर गोवर्धन पर्वत की आकृति की सात बार परिक्रमा की जाती है और साथ में जल का अर्घ्य दिया जाता है।
  • अंत में गोवर्धन भगवान और भगवान कृष्ण की आरती करें और फिर प्रसाद सभी में बांट दें।

गोवर्धन भगवान की आरती

  • श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
  • तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,तोपे चढ़े दूध की धार।
  • तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
  • तेरी सात कोस की परिकम्मा,चकलेश्वर है विश्राम।
  • तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
  • तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,ठोड़ी पे हीरा लाल।
  • तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
  • तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,तेरी झाँकी बनी विशाल।
  • तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
  • गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण,करो भक्त का बेड़ा पार।
  • तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here