Home मुख्य ख़बरें दिवाली के बाद शेयर बाजार में धमाकेदार उछाल! सेंसेक्स 1,142 अंक चढ़ा,...

दिवाली के बाद शेयर बाजार में धमाकेदार उछाल! सेंसेक्स 1,142 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी, इन शेयरों ने मचाई धूम

9
0

बुधवार को शेयर बाजार ने एक बार फिर बंपर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, निफ्टी 50 ने 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, अडाणी पोर्ट्स जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर अच्छी बढ़त लेकर खुले। हालांकि, आईटी सेक्टर की कंपनी इन्फोसिस के शेयर मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 1142.03 अंकों (1.41%) की ताबड़तोड़ तेजी के साथ 82,248.68 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 293.15 अंकों (1.17 प्रतिशत) की तूफानी बढ़त लेकर 25,337.80 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को दीपावली/बलिप्रतिपदा के मौके पर बाजार बंद थे। उससे पहले, रविवार को दीपावली के मौके पर बाजार में स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया गया था।

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और सिर्फ इन्फोसिस के शेयर ही मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, एचसीएल टेक के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 47 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 3 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर सबसे ज्यादा 2.55 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर ने आज 0.03 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.45 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.29 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.88 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.66 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.60 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.53 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.48 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.46 प्रतिशत, एसबीआई 1.45 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.35 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.35 प्रतिशत, बीईएल 1.28 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.20 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.16 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.15 प्रतिशत, ट्रेंट 1.13 प्रतिशत, एलएंडटी 1.10 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

इनके अलावा, बुधवार को आईटीसी के शेयर 0.90 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.81 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.66 प्रतिशत, एटरनल 0.58 प्रतिशत, टाइटन 0.51 प्रतिशत, सन फार्मा 0.50 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.49 प्रतिशत, टीसीएस 0.21 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.17 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here