Home चर्चा में रतनपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी टीम हुई मजबूत स्वतंत्र, निष्पक्ष, सच...

रतनपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी टीम हुई मजबूत स्वतंत्र, निष्पक्ष, सच की आवाज – कलम की ताकत

6
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
विमल सोनी, अमित दुबे और मनहरण कश्यप बने प्रेस क्लब के नए सदस्य
रतनपुर। स्वतंत्र, निष्पक्ष, सच की आवाज, कलम की ताकत — हर खबर को निडरता से सामने लाना ही पत्रकारिता का मूल उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को लेकर रतनपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी टीम लगातार मजबूत हो रही है।
आज रतनपुर प्रेस क्लब की टीम में विमल सोनी, अमित दुबे और मनहरण कश्यप को क्लब की सदस्यता दिलाई गई। रतनपुर प्रेस क्लब में नियमानुसार औपचारिकता पूर्ण कर फार्म भरकर तीनों को प्रेस क्लब में शामिल किया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि नए सदस्यों के आने से क्लब और अधिक मजबूत होगा। प्रेस क्लब निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से रतनपुर की हर समस्या, हर उपलब्धि और हर खबर को जनता के सामने लाता रहेगा।
नए सदस्यों ने भी कहा कि वे प्रेस क्लब की गरिमा को बनाए रखते हुए सच की आवाज बनकर, निडरता और ईमानदारी से पत्रकारिता करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here