Home चर्चा में छत्तीसगढ़ इंटक की 46वीं वर्किंग कमिटी बैठक बिलासपुर में संपन्न, संगठनात्मक मजबूती...

छत्तीसगढ़ इंटक की 46वीं वर्किंग कमिटी बैठक बिलासपुर में संपन्न, संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन

11
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ इंटक (INTUC) की 46वीं वर्किंग कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में बिलासपुर संभाग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, श्रमिक हितों की रक्षा, एवं विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इंटक हमेशा से श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी मजदूर हित सर्वोपरि रहेगा।
उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर श्रमिकों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करें। साथ ही संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया। मजदूरों को न्यूनतम वेतन, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने तथा श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here