जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
चांपा में पर्यावरण संरक्षण और जलस्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने चांपा के रामबांधा तालाब की व्यापक सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। इस अवसर सफाई अभियान में प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड का सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जो सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत इस कार्य में भागीदारी निभा रही है।
रामबांधा तालाब नगर का एक प्रमुख और ऐतिहासिक जलस्रोत है, जो वर्षों से स्थानीय लोगों की जल आवश्यकताओं को पूरा करता रहा है। लेकिन समय के साथ इसमें गंदगी, कचरा और जल प्रदूषण की समस्या बढ़ती गई, जिससे इसकी उपयोगिता और सौंदर्य दोनों प्रभावित हुए। ऐसे में इस तालाब की सफाई और पुनर्विकास की मांग लंबे समय से उठ रही थी।

कलेक्टर महोबे के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस अभियान के तहत तालाब की गहराई बढ़ाने, गाद निकालने, किनारों का सुदृढ़ीकरण करने और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल जल गुणवत्ता में सुधार लाना है, बल्कि भू-जल स्तर को बनाए रखना और जैव विविधता को भी संरक्षित करना है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान को और अधिक प्रभावी बना रही है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अपने संबोधन में कहा कि जलस्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा ऐसे प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का खुले दिल से स्वागत करते हुए जिला प्रशासन और नगर पालिका की सराहना की है। उनका मानना है कि यदि इसी तरह सामूहिक प्रयास होते रहें, तो शहर के अन्य जलस्रोतों का भी कायाकल्प संभव है।
यह अभियान न केवल एक सफाई कार्य है, बल्कि समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी एक सशक्त माध्यम बन रहा है। प्रशासन, उद्योग और आमजन के संयुक्त प्रयास से रामबांधा तालाब का पुनर्जीवन निश्चित ही एक आदर्श उदाहरण के रूप में







