Home चर्चा में अछोली में खुली नई कृषि शाखा समिति, किसानों को अब मिलेगी नजदीक...

अछोली में खुली नई कृषि शाखा समिति, किसानों को अब मिलेगी नजदीक सुविधा

74
0

जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू

भवानीपुर(पलारी)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की 515 कृषि शाखा समितियों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल पलारी अंतर्गत अछोली शाखा समिति का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि पहले अछोली गांव कोसमंदी सहकारी समिति के अंतर्गत आता था, लेकिन अब इसे अलग कर स्वतंत्र समिति के रूप में स्थापित किया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधा मिलेगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा ने किसान भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि नई समिति बनने से अछोली एवं गातापार के किसानों को समय और आने-जाने के खर्च में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बचने वाली राशि किसान अन्य आवश्यक कार्यों में उपयोग कर सकेंगे।

जनपद अध्यक्ष सविता भीम यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साय सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार सुविधाएं बढ़ा रही है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई समिति का गठन किया गया है।

कार्यक्रम प्रभारी विपिन बिहारी वर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है। नई समिति के नजदीक होने से किसानों को समय की बचत के साथ आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सेवक वर्मा, प्राधिकृत अधिकारी कोसमंदी सुरेंद्र वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष हेमू जलहरे, सरपंच अछोली प्रियंका राजेश जलहरे, वरिष्ठ नेता घासुराम यादव, हेमलाल वर्मा, देवप्रसाद साहू, मेघनाथ वर्मा सहित कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here