Home चर्चा में डेस्टीनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर में विधिक शिविर का आयोजन

डेस्टीनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर में विधिक शिविर का आयोजन

13
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

दिनाँक 27/10/2026 मंगलवार को डेस्टीनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर में विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन हुआ जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट राशि कांकरवाल और कोमल कीर्ति उरांव ने बच्चों को बाल संरक्षण और पास्को से जुड़े हुए कानून और अधिकारों के बारे में स्कूल के बच्चों को जागरूक किया । बच्चो को गुड टच बैड टच के बारे में भी विस्तार से समझाया गया । लीगल पैरा वालंटियर श्रीमती देव कुमारी रात्रे, पैनल अधिवक्ता श्री दिलीप कुमार रात्रे ने भी बच्चो को नाबालिग बच्चों से संबंधित कानून के बारे में बताया । इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकगण प्रिंसिपल रवि शंकर निर्मलकर, श्रद्धा रितु निर्मलकर, शिवम सिंह, आदर्श किशोर सिंह,वासुदेव, संजय मानिकपुरी, सुशीला राकेश, सपना सिंह, मिष्ठी साहू और स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here