जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। ग्राम पंचायत सिंधोरा में अधोसंरचना विकास मद से 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और गांव के विकास कार्य को लेकर उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच दयाल महेश्वर, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा महेश्वर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम विकास समिति अध्यक्ष शंभू सिंह डहरिया, भाजयुमो नेता लोकेश यदु, केजू राम यादव, नरोत्तम महेश्वर, गुलापी यादव, धर्मेंद्र चंद्राकर, कामदेव सेन, भूमेश धेनुसेवक, उपसरपंच रेवती यादव, पंच संतोषी यादव एवं रुक्मणी चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। साथ ही पंचायत की बैठकों एवं अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए भी यह भवन उपयोगी साबित होगा।
भूमि पूजन के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही। भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।








