जिला संवादाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। तहसील साहू संघ अभनपुर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस क्रम में संघ के अध्यक्ष तुलेश कुमार साहू ने सिंगारभाठा निवासी तुकेश कुमार साहू पिता रामखुमान साहू को महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
यह मनोनयन उनकी कार्यकुशलता, सामाजिक सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। संघ के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि तुकेश कुमार साहू अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
मनोनयन के पश्चात तुकेश कुमार साहू ने समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा प्रदत्त इस दायित्व को पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि समाज की एकता, विकास एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वे सामाजिक बैठकों, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। उनके इस मनोनयन पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।








