Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला: 20 अप्रैल से सभी...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला: 20 अप्रैल से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ घोषित

142
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते तापमान और लू (हीटवेव) के असर को देखते हुए राज्य सरकार ने छात्रों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू कर दिया जाएगा।

राज्य के कई जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि भीषण गर्मी में स्कूल संचालन से बच्चों में डिहाइड्रेशन, थकान और लू लगने का खतरा बढ़ सकता है।

आदेश के अनुसार 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन बंद रहेगा और समय से पहले गर्मी की छुट्टियां लागू होंगी। इससे छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here