दीपका संवाददाता – हेमचंद्र सोनी
सीबीएसई शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को दिया है श्रेणी सुधार का मौका – टी पी राव प्राचार्य
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 15 अप्रैल को घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल, गेवरा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय के सभी 101 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे, जो संस्था की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को दर्शाता है।
विद्यालय के 101 विद्यार्थियों में से 14 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पार्थ सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शेखर वर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया तथा प्रतीक्षा बरेठ ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर जगह बनाई।
परिणाम की विशेष उपलब्धि यह रही कि संस्कृत विषय में 5 विद्यार्थियों, गणित एवं कंप्यूटर साइंस में 2-2 विद्यार्थियों तथा सामाजिक विज्ञान में विद्यार्थी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। क्षेत्रीय निदेशक प्रशांत कुमार एवं मैनेजर सी.एम. पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
छात्र अपना स्कोर बढ़ाने के लिए दूसरे राउंड के परीक्षा में सम्मिलित होकर विशाखा चुनाव कर सकते हैं छात्र- टीपी राव पचार्य
डी ए व्ही स्कूल के प्राचार्य टी.पी. राव ने कहा कि 100 प्रतिशत परिणाम हमारे लिए गर्व का विषय है। यह विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा परिणाम ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। जिन विद्यार्थियों को अपने अंकों में सुधार करना है, वे दूसरे राउंड की परीक्षा में सम्मिलित होकर किसी भी तीन विषयों में पुनः परीक्षा देकर अपने परिणाम में सुधार कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार मई माह में यह परीक्षा आयोजित होगी। सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।








