Home चर्चा में भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में किया संगठन विस्तार, कई पदों पर...

भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में किया संगठन विस्तार, कई पदों पर नई नियुक्तियां

15
0

पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

नई नियुक्तियों में मोहम्मद शादाब खान को जिला अध्यक्ष, मोहित अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, दीपक कुमार कश्यप को जिला महासचिव, अजीत दुबे को जिला सचिव, रोशन कश्यप को ब्लॉक अध्यक्ष, प्रकाश पटेल को ब्लॉक उपाध्यक्ष, गुलशन कश्यप और अरविंद कश्यप को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में बिलासपुर से पहुंचे श्री राजवर्धन पांडे (जिला अध्यक्ष बिलासपुर, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं प्रमुख प्रशासक, मैनेजमेंट अफेयर कमेटी छत्तीसगढ़) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उन्हें पदभार ग्रहण कराया। उन्होंने सभी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार को लेकर उत्साह व्यक्त किया और भविष्य में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here