Home चर्चा में आंगनबाड़ी केंद्र में श्रमदान एवं सामूहिक भोज का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्र में श्रमदान एवं सामूहिक भोज का हुआ आयोजन

8
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर-चांपा, 23 अप्रैल 2026/कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सभी परियोजनाओं के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 22 अप्रैल 2026 को बम्हनीडीह के चांपा शहरीय, एवं ग्राम हथनेवरा सेक्टर बिर्रा के ग्राम सिलादेही, जांजगीर के ग्राम सेंदरी में की पोषण पखवाड़ा 2026 अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता तहत आंगनबाड़ी केंद्र के कायाकल्प और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए स्थानीय समुदाय ने एकजुट होकर विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया की ग्राम सेंदरी में समुदाय के प्रत्येक सदस्य, विशेषकर पुरूषों को भी घर में महिलाओं और बच्चों के पोषण का ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया गया। सब्जी से बने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोषण जागरूकता अभियान हेतु रैली निकाली गयी ग्राम हथनेवरा में “स्वच्छता एवं सुधार कार्य (श्रमदान)” समुदाय के सदस्यों ने श्रमदान के माध्यम से आंगनबाडी केंद्र परिसर की साफ-सफाई की और आवश्यक सुधार कार्य किए। ग्रामीणों के इस स्वैच्छिक योगदान से केंद्र का वातावरण अब ज्यादा स्वच्छ और बच्चों के अनुकूल हो गया है। “सामुदायिक भोज’ के अवसर पर भोज का आयोजन किया गया “शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन” कार्यक्रम के दौरान समुदाय द्वारा बच्चों के लिए भेंट किए गए खिलौनों और शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन भी किया गया। आंगनबाडी केंद्रों के संचालन में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सक्रिय किया गया ताकि बच्चों को एक बेहतर और संसाधन युक्त परिवेश मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here