संवाददाता – निलेश सिंह
बिलासपुर:
बेलतरा छात्र हित और खेल संस्कृति को बचाने की दिशा में कांग्रेस नेता अंकित गौरहा का सतत प्रयास अब निर्णायक परिणाम लेकर सामने आया है। जिस मुद्दे को उन्होंने मजबूती से उठाया, उस पर प्रशासन ने भी मुहर लगा दी।
मैदान का व्यावसायिक उपयोग-
शासकीय ई. राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर लंबे समय से व्यावसायिक और सार्वजनिक आयोजनों का उपयोग हो रहा था। इससे छात्रों व खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास में कठिनाई हो रही थी। अंकित गौरहा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की, स्पष्ट करते हुए कि मैदान केवल खेल व छात्र विकास के लिए होना चाहिए।
प्रशासन का बदला रुख-
गौरहा की पहल पर महाविद्यालय प्राचार्य सक्रिय हुए और कलेक्टर को पत्र भेज मार्गदर्शन मांगा। उन्होंने कहा कि बिना दिशा-निर्देश के मैदान किराए पर देना उचित नहीं, क्योंकि यह विवाद व शैक्षणिक बाधा पैदा कर रहा है।

फन फेयर अनुमति निरस्त-
फन फेयर अम्यूजमेंट पार्क मेला 30 अप्रैल से 8 जून 2026 तक शाम 4 से रात 10 बजे तक प्रस्तावित था, जिसमें झूले व स्टॉल लगने थे। प्रशासन ने छात्र हित प्राथमिकता देते हुए अनुमति निरस्त कर दी। अनुभागीय अधिकारी बिलासपुर के आदेश में कहा गया कि मैदान केवल शैक्षणिक व खेल गतिविधियों के लिए रहेगा।
नेतृत्व की ताकत-
यह घटना अंकित गौरहा के मजबूत नेतृत्व व परिणाम देने की क्षमता को साबित करती है। उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर छात्र-केंद्रित निर्णय सुनिश्चित किया।
गौरहा का बयान-
गौरहा ने कहा, “खेल मैदान युवाओं का भविष्य गढ़ता है, इसे व्यावसायिक उपयोग में देना अन्याय है।” छात्रों को अब बाधारहित अभ्यास मिलेगा, जिससे जिले में खेल प्रतिभाएं निखरेंगी।








