Home मुख्य ख़बरें तेज गर्मी में सेहत पर वार: फूड पॉइजनिंग से बचाव, सही खानपान...

तेज गर्मी में सेहत पर वार: फूड पॉइजनिंग से बचाव, सही खानपान और समझदारी ही सबसे बड़ा बचाव

5
0

गर्मी में फूड पॉइजनिंग के मामले काफी बढ़ जाते हैं। खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिसे खाने से पेट खराब, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग हो जाती है। पानी की कमी और लू लगने से भी ऐसी परेशानियां हो सकती है। कई बार किसी खास चीज को खाने से भी तेजी से पेट में रिएक्शन होने लगता है। गलत फूड कॉम्बिनेशन भी फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है। ज्यादातर लोग फूड पॉइजनिंग होने पर डॉक्टर के पास न जाकर खुद ही अपना इलाज करने लगते हैं, जो गलत है। आइये डॉक्टर कपिल शर्मा (ग्रुप डायरेक्टर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 20, फरीदाबाद से जानते हैं अगर फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें, क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें।

फूड पॉइजनिंग होने पर क्या करें?

शरीर को हाइड्रेट रखें- फूड पॉइजनिंग होने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इलैक्ट्रोलाइट्स इंबैलेंस हो जाते हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है कि शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें। बार-बार ORS, नारियल पानी, या सादा पानी लें। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकिन बार-बार लिक्विड पीएं।

हल्का खाना खाएं-  ऐसी स्थिति में गट हेल्थ बुरी तरह प्रभावित होती है। कुछ भी पचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। खाने में खिचड़ी, दही-चावल, केला खाएं।

इन चीजों से परहेज करें- अगर फूड पॉइजनिंग हो रही है तो बाहर का खाना भूलकर भी न खाएं। ज्यादा ऑयली, मसालेदार और पैकेट बंद खाना बिल्कुल भी न खाएं। दूध और डेयरी शुरुआत में न खाएं। इसके अलावा जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, भारी और तला-भुना खाने से दूर रहें।

दवा कब लें- अगर उल्टी या दस्त ज्यादा हों तो डॉक्टर से सलाह लेकर दवा लें। इसके साथ ही हाई फीवर है और खून के साथ दस्त हो रहे हैं तो डॉक्टर को दिखाएं। अगरबुजुर्ग, बच्चे या प्रेग्नेंट महिला को फूड पॉइजनिंग हुई है तो इसे गंभीरता से लें। बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here