Home चर्चा में सीतापुर की घटना पर भाजपा विधिक प्रकोष्ठ की बैठक, आरोपियों की पैरवी...

सीतापुर की घटना पर भाजपा विधिक प्रकोष्ठ की बैठक, आरोपियों की पैरवी न करने का निर्णय

8
0

सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

अंबिकापुर ।
सीतापुर में नाबालिग बच्चियों के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के संदर्भ में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई ।
भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के निर्देश पर आयोजित बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए पीड़ित बच्चियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की, तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं अधिवक्ता जनमेजय पांडेय ने बताया कि हम सब ने सर्व सहमति से पैरवी न करने का निर्णय लिया है, उन्होंने बताया कि अधिवक्ता गण उक्त जघन्य अपराध के आरोपियों की किसी भी प्रकार से न कानूनी सहायता करेंगे और न उनका केस लड़ेंगे ।
बैठक में यह भी कहा गया कि इस प्रकार के अमानवीय कृत्य समाज में असहनीय हैं और ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने प्रशासन से भी अपेक्षा की है कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित कर दोषियों को शीघ्र न्यायालय के माध्यम से दंडित कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here