Home चर्चा में नरदहा ग्राम पंचायत में 20 ग्राम पंचायतों की सहभागिता के साथ सुशासन...

नरदहा ग्राम पंचायत में 20 ग्राम पंचायतों की सहभागिता के साथ सुशासन शिविर का हुआ बड़ा आयोजन।

7
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

नरदहा सुशासन शिविर में 20 ग्रामपंचायतों की रही सहभागिता
आरंग/ जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह,जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिलाषा पैंकरा के निर्देशन में सुशासन शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत नरदहा में किया गया जिसमें गोढ़ी,अमेरी,बकतरा, जुगेशर,सेमरिया, धनसुली, दरबा आदि 20 ग्रामपंचायतों के लोगो ने शिविर में भाग लिया
एवं 1500 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। निराकरण के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय के सुशासन में हर समस्या का त्वरित समाधान है तथा उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर का जायजा लेते हुवे जनता से संवाद भी किया। विभागीय योजनाओं की प्रस्तुति के साथ शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क बीपी शुगर रक्त परीक्षण,x रे सुविधा, एमजीएम हॉस्पिटल द्वारा नेत्र चेकअप ,चश्मा वितरण,मनरेगा जाब कार्ड,आयुष्मान कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र,लर्निंग लाइसेंस,हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की सुविधा,आय जाती निवास प्रमाण पत्र की सुविधा रही तथा आधार कार्ड का करेक्शन कार्य भी हुआ,अन्न प्राशन,गोद भराई ,स्वच्छता किट,चेक वितरण, बैटरी ट्राई सायकल वितरण एवं विकासखंड के होनहार टॉपर्स विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही कुछ जटिल समस्याओं का निराकरण के लिए समयसीमा दी गई ,

बिहान समूह एवं विकासखंड टॉपर्स विद्यार्थियों ने सफलता की कहानी सुनाई।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू,जनपद सदस्य गण राजू मनहरे,लक्ष्मी गोपाल धीवर,लक्ष्मी यशवंत टंडन,सरपंच गण नीलिमा वर्मा,ओमवती साहू,सूरज शर्मा,संतोषी नंदराज साहू,सुभाष बंजारे,देवकी बाई टंडन,अनीता रूपेश जांगड़े,पप्पू चेलक,नेहा सोनवानी,संजय टंडन आदि एवं जनप्रतिनिधि गोपाल वर्मा,हीरादास वैष्णव,मुरली साहू,सुखीराम आदि एवं अधिकारी गण जनपद सीईओ अभिषेक बनर्जी,तहसीलदार विनोद साहू,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी अनंत,विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा,महिला बाल विकास अधिकारी दीप्ति शुक्ला, उद्योग से डी के ब्यास, ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन,एडिशनल सीईओ मारुति राव, एडीओ गण छत्रधारी सोनकर ,योगेंद्र चंद्राकर,तेजेश्वरी सिंह,भुवेंद्र जलक्षत्रि,रोशनी तिवारी, सांख्यिकी से रजनी शर्मा,पीएचई से रानू दिनकर एवं अनिल चंद्राकर , महेश चंद्राकर, पुष्पा चौधरी आदि एवं ग्राम सचिव गण,रोजगार सहायक,प्राचार्य शिक्षक गण,संकुल समन्वयक किशोर शर्मा,मनोज मुछावर ,नेत्रचंद जोशी,राजेंद्र देवांगन,प्रहलाद शर्मा आदि ,अधिकारी कर्मचारी गण एवं 40 से अधिक विभागों की सहभागिता रही । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बंधु अरविंद वैष्णव एवं भूषण जलक्षत्रि ने किया तथा आभार प्रदर्शन एसडीएम आरंग अभिलाषा पैंकरा ने किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here