डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। जिला साहू संघ बलौदाबाजार के अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने नए कार्यकाल के लिए जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी की है। नई कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनुभवी एवं सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदित है कि राजाराम साहू पुरुष उपाध्यक्ष, संध्या साहू महिला उपाध्यक्ष, सुशील साहू पुरुष संगठन सचिव तथा अनूपा साहू महिला संगठन सचिव पद पर पूर्व में ही निर्वाचित हो चुके हैं। संगठन ने सामाजिक एकता, संगठन विस्तार एवं समाज हित को प्राथमिकता देते हुए नई टीम का गठन किया है।
जारी सूची के अनुसार रेवाराम साहू (बलौदाबाजार) को संरक्षक, दिनदयाल साहू (सिंगारपुर) को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा रवि साहू (भाटापारा) एवं कांता महेंद्र साहू (हसुवा) को महासचिव बनाया गया है। वहीं विरेंद्र साहू (हरिनभट्टा) को कोषाध्यक्ष और भोला साहू को अंकेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शारदा साहू (भरुवाडीह), बी.पी. साहू (रसेड़ा), कल्याणी बाबूलाल साहू (संजारी नवागांव), शंकर साहू (जरौद), हेमलाल साहू (किरवई), रोहित साहू (बलौदाबाजार) एवं शारदा साहू (गिर्रा) को शामिल किया गया है।
संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। हेमंत साहू (कोयदा) को राजनीति प्रकोष्ठ संयोजक, नागेश्वर साहू (कसडोल) को युवा प्रकोष्ठ संयोजक, सुरेंद्र साहू (कसडोल) को न्याय प्रकोष्ठ संयोजक, भास्कर साहू (बलौदाबाजार) को अधिवक्ता प्रकोष्ठ संयोजक तथा संतोष साहू (बलौदाबाजार) को कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा हेमंत साहू (भोथाडीह) को चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक, अमृत साहू (रोहांसी) को व्यापारिक प्रकोष्ठ, रामनिहोर साहू (बुड़गहन) को किसान प्रकोष्ठ संयोजक, मनीराम साहू (कचलोन) को साहित्यिक सृजन प्रकोष्ठ, केशव साहू (घोटिया) को मीडिया प्रभारी, टिकाराम साहू (खिलौरा) को परिवार काउंसलिंग तथा मोहन साहू (बलौदाबाजार) को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन समाज को संगठित, मजबूत और जागरूक बनाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों युवा, महिला, किसान, कर्मचारी, व्यापारी एवं बुद्धिजीवी वर्ग को साथ लेकर संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। समाज में शिक्षा, सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकजुटता, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला साहू संघ केवल सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं और एकता का प्रतीक है। संगठन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, प्रतिभाओं को सम्मानित करने तथा जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए भी निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही है। इन नियुक्तियों पर समाज के वरिष्ठजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।








