Home कोरबा भाजपा संगठन ने जताया भरोसा, हेमलाल झारिया को मिली जिला कार्यकारिणी सदस्य...

भाजपा संगठन ने जताया भरोसा, हेमलाल झारिया को मिली जिला कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

12
0

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने संगठनात्मक विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल महामंत्री श्री हेमलाल झारिया को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से की गई है। वहीं संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी तथा सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला के अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर श्री हेमलाल झारिया को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री झारिया अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत समन्वय और सक्रिय कार्यशैली के बल पर पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन को जन-जन तक पहुंचाने एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने में उनकी भूमिका प्रभावी मानी जा रही है।
श्री हेमलाल झारिया लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। उन्होंने बूथ सदस्य से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कोरबा ग्रामीण, युवा मोर्चा महामंत्री कूदमुरा मंडल, भाजपा महामंत्री कूदमुरा मंडल तथा रामपुर विधानसभा मीडिया प्रभारी जैसे अहम दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः भरोसा जताया है।
नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्री हेमलाल झारिया को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से क्षेत्र में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में नई ऊर्जा का संचार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here