गर्मियों में अगर कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और पेट को राहत देने वाला पीने का मन हो, तो तड़के वाला रायता एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। दही, मसालों और देसी तड़के से तैयार यह रायता खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। इसे पीते ही पेट की गर्मी शांत महसूस होती है और पाचन भी बेहतर रहता है। अगर आप रोज के सिंपल रायते से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो नोट करें तड़के वाले रायते की आसान और टेस्टी रेसिपी।
तड़के वाले रायते के लिए सामग्री
- रायते के लिए सामग्री: 2 कप ताजा दही, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा काला नमक, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- तड़का के लिए सामग्री: 1 छोटा चम्मच घी या तेल, आधा छोटा चम्मच जीरा, 4-5 करी पत्ते, 1 सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर हींग
तड़का रायता वाला बनाने की विधि:
- पहला स्टेप: सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें। अब इसमें हरी मिर्च, भुना जीरा, नमक, काला नमक और हरा धनिया डालकर मिला लें।
- दूसरा स्टेप: इसके बाद एक छोटे पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का तैयार करें।
- तीसरा स्टेप: इस तड़के को रायते में डाल दें और अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार है स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला तड़के वाला रायता।
- चौथा स्टेप: इसे आप पराठे, पुलाव या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
तड़का वाला रायता के फायदे
तड़का वाला रायता न सिर्फ खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी है। दही के प्रोबायोटिक्स पाचन सुधारते हैं और पेट को ठंडक देते हैं, जबकि जीरा, हींग और लहसुन का तड़का गैस, ब्लोटिंग को दूर कर इम्यूनिटी मजबूत करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है








