Home कोरबा दीपका नगर पालिका पार्षद उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ऋषि सीदार ने...

दीपका नगर पालिका पार्षद उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ऋषि सीदार ने भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भरा नामांकन

16
0

-दीपका की कुलदेवी समलाई माता मंदिर से आशीर्वाद रैली के साथ नामांकन भरने सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे

गेवरा दीपका
संवाददाता हेमचंद्र सोनी

नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में उप चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है यह सीट पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गुलशन ध्रुव ने जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार वर्तमान भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार को ही हराया था पार्षद गुलशन ध्रुव शासकीय सेवा में जाने के कारण यह शीट उनको छोड़ना पड़ा
जिससे चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर पुनः दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में उप चुनाव कराया जा रहा है जिसमें मतदान 1 जून 2026 को होना है इस चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कसते हुए ऋषि सिदार पर भरोसा जताते हुए उनको भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर 18 मई को दीपका की कुलदेवी समलाई माता मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात दीपका तहसील में नामांकन फॉर्म जमा कराया गया ।

ऋषि सिदार के नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए कटघोरा के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल के अलावा भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह एवं दिग्गज भाजपा नेता पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे एवं मनोज शर्मा दीपका मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति सूर्य प्रकाश शर्मा नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत वरिष्ठ पार्षद अरुनिश तिवारी सुमन लता गिलहरे संतोष निराला हिमांशु देवांगन मुकेश जायसवाल भाजपा नेत्री बुधवार देवांगन नीलिमा शुक्ला श्रीमती सिंह एवं दीपका क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं मंडल के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर उत्साह पूर्वक नामांकन भरने के बाद अपनी जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमर कस रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here