Home मुख्य ख़बरें पटना कोचिंग फायरिंग केस: खान सर पर FIR दर्ज, पुलिस जांच तेज

पटना कोचिंग फायरिंग केस: खान सर पर FIR दर्ज, पुलिस जांच तेज

48
0

पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस अब खान सर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पटना के कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनकी कोचिंग से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद हुई है। वहीं खान सर का कहना है कि गोलीबारी सेल्फ डिफेंस में की गई थी। हालांकि, खान सर ने कहा कि FIR की जानकारी मुझे नहीं हैं। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की है, उनकी एजेंसी इस बात को देखेगी।

जानकारी के मुताबिक, कोचिंग कैंपस में फायरिंग और हंगामे, वायरल वीडियो और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के दौरान किसकी क्या भूमिका रही थी।
पटना के कदमकुआं स्थित एक कोचिंग कैंपस में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का एक बैनर लगा था। इसे लेकर आरोप ये है कि कुछ लोगों ने उस पोस्टर को फाड़ दिया। इसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने लगा था। इस घटना के बाद खान सर की खान ग्लोबल स्टडीज कैंपस में ईंट-पत्थर फेंके जाने, होर्डिंग तोड़ने और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना में घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद खान सर ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि उनके संस्थान के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई थी।

खान सर के इस बयान के बाद मामला गर्मा गया और छात्रों में दहशत फैल गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पटना पुलिस ने कहा कि अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं वायरल वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर खान ग्लोबल स्टडीज के दो सुरक्षा गार्डों को भी हिरासत में लिया गया है और अब खान सर की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here