Home कोरबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर बांकी मोंगरा में विशेष प्रार्थना,...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर बांकी मोंगरा में विशेष प्रार्थना, हनुमान मंदिर में 108 मंत्र जप व महाआरती

4
0

बांकी मोंगरा, 10 जून 2026। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर बुधवार को बांकी मोंगरा मंडल द्वारा गेवरा बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में विशेष प्रार्थना उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकटमोचक भगवान हनुमान के मूल मंत्र का 108 बार सामूहिक जप एवं महाआरती कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री अजय दुबे तथा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विकेश झा ने किया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। किसके बाद प्रसाद वितरण किया गया

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग जिला मोर्चा अध्यक्ष विजय राठौड़, सुनीता पाटिल, अनीता राजपूत, वीरेंद्र श्रीवास, शालिग्राम दुबे, सुंदर बंजारे, प्रणय मिश्रा, गुरदीप सिंह, जितेंद्र साहू, संतोष राठौर, शशि साहू, श्रवण यादव, सरवन यादव, राहुल केवट, रितेश सिंह, राकेश पटेल, राजेश पटेल, कमल सिंह, जनक राम, अविनाश पटेल, रविंद्र पटेल, अभिलाष यादव, निर्मला रात्रे, रूपेश पासवान, भोली विश्वकर्मा, शारदा यादव एवं रीता साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रवण यादव ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन बांकी मोंगरा मंडल के अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, जनकल्याण एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प लिया,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here