Home कोरबा कुसमुंडा के आदर्श नगर इंदिरा स्टेडियम में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, “स्वस्थ...

कुसमुंडा के आदर्श नगर इंदिरा स्टेडियम में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर हुआ भव्य आयोजन

22
0
कुसमुंडा संवाददाता – गुरदीप सिंह
 एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदिरा स्टेडियम में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखा गया।
सुबह से ही मैदान में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक योग मैट बिछाकर अनुशासित ढंग से एकत्रित हुए। सभी ने सामूहिक रूप से प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्वेता सिंह ने कहा, “योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि व्यक्ति स्वस्थ और दीर्घायु जीवन भी जी सकता है।”
वहीं योग प्रशिक्षक लाल मैडम ने योग के मानसिक लाभ बताते हुए कहा, “योग करने से तनाव कम होता है और शरीर व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। यह बेहतर जीवन शैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।”
कार्यक्रम के समापन पर एसईसीएल प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी विभागों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। स्टेडियम में सुबह से दिखा उत्साह यह साबित करता है कि योग अब लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here