पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
अपराध में शामिल कुल 08 आरोपिंयों को किया गया गिरफ्तार।
आरोपी से 1157 ग्राम चांदी बरामद।
विवरण:- दिनांक 26.05.2026 को साप्ताहिक हाट बाजार कोटमीकला में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या किये जाने की गंभीर घटना घटित हुई थी जिस पर थाना पेण्ड्रा का अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 103, 309(6), 313, 3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया। घटना के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के अपराधियों के धरपकड़ हेतु विस्तृत निर्देश दिया गया था। घटना पश्चात पुलिस के अलग-अलग टीम बनाकर अपराधियों की पतासाजी प्रारंम्भ किया गया । प्रकरण के आरोपियों के पतासाजी हेतु रेंज बिलासपुर के सभी समीपवर्ती जिलों की पुलिस टीम तत्परता से लगी हुई थी। विवेचना के दौरान प्राप्त तकनिकी साक्ष्य, मुखबीर सूचना एवं संदेहीयों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए मामले के आरोपिंयों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
मामले के आरोपी मनीष मंडल के द्वारा घाघरा मोड मोहनपुर झारखंड निवासी विजय पिता मोहन पोद्दार उम्र 27 साल को कोटमी लूटकांड के चांदी के आभूषण बिक्री किया गया था । प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में एक टीम बिहार झारखंड रवाना किया गया था जहां से उपरोक्त आरोपी से गला हुआ चांदी के जेवरात 957 ग्राम एवं तीन जोड़ी चाँदी का पायल 194 ग्राम कुल 1157 ग्राम चाँदी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. विजय पोद्दार पिता मोहन पोद्दार उम्र 27 साल निवासी घाघरा मोड मोहनपुर झारखंड
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:-
1. खुशीराम साहु पिता जगन्नाथ प्रसाद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला- बिलासपुर (छ0ग0)
2. राजाराम साहू पिता स्व0 मूलचंद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छ0ग0)
3. गया प्रसाद रजक पिता स्व0 आयोध्या राम रजक निवासी करौंदानार देवरीखुर्द चौकी कोटमीकला थाना पेण्ड्रा जिला गौ0पे0म0 (छ0ग0)
4. मनीष मंडल उर्फ राहुल पिता बतेश्वर मंडल निवासी विजयनगर थाना और जिला बांका (बिहार) (जिला बांका राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 05 मामलों का आरोपी)
5. सुजीत कुमार उर्फ सरगुन कुमार उर्फ राजू दास पिता अशोक दास निवासी कठचातर थारा रजौन जिला बांका, (बिहार) (जिला बांका एवं जिला गोड्डा राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 09 मामलों का आरोपी)
6. संतोष कुमार दास पिता बाबूलाल रविदास निवासी कोरियाना थाना और जिला गोड्डा (झारखण्ड) (जिला कोडरामा एवं जिला गोड्डा राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 05 मामलों का आरोपी)
7. श्रेयांश शुक्ला पिता स्व0 सुनील कुमार शुक्ला निवासी बलौदा, थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)








