Home चर्चा में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में बलौदाबाजार का शानदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीता...

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में बलौदाबाजार का शानदार प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीता दिल

12
0
जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार अभनपुर (झांकी) में 18 जून से 22 जून 2026 तक राज्य स्तरीय स्पेशल कोर्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग, बाय इंस्पेक्टर, प्राथमिक चिकित्सा, ट्रेनिंग काउंसलर सहित विभिन्न विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में बलौदाबाजार जिले से 22 स्काउट-गाइड प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जिले के प्रतिभागियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा और उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
समापन कार्यक्रम के अवसर पर बलौदाबाजार जिले की ओर से चार आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें भोजली नृत्य-गीत, करमा नृत्य, संबलपुरी नृत्य एवं भांगड़ा शामिल रहे। प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और सभी का ध्यान आकर्षित किया।
शिविर में प्राप्त विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से स्काउट-गाइड सदस्य अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों को राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए तैयार करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, अनुशासन एवं विभिन्न कौशलों का विकास करने में भी यह प्रशिक्षण उपयोगी सिद्ध होगा।
प्रशिक्षण शिविर में बलौदाबाजार जिले से गंगाराम वर्मा, धनेश कुमार वर्मा, मनोज ध्रुव, कविता साहू, मनोज वर्मा, उमेश्वरी साहू, अंजुलता पाठक, सतीश कुमार भारद्वाज, नीलम पकार, इंद्राणी साहू, तुलसी वर्मा, भगवत प्रसाद चंद्राकर, दिगेश्वर प्रसाद, तिलकराम वर्मा, प्रदीप कुमार पाठक, जितेंद्र कुमार, सावित्री वर्मा, साधना साहू, मनु आदिल, राजेंद्र मानिकपुरी, सुनील ब्राह्मण तथा ईश्वरलाल साहू ने सहभागिता कर सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस उपलब्धि से बलौदाबाजार जिले के स्काउट-गाइड संगठन में उत्साह का माहौल है तथा प्रतिभागियों की सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here