Home मुख्य ख़बरें मानसून में बढ़ जाता है यूरिन इंफेक्शन का खतरा, किडनी को स्वस्थ...

मानसून में बढ़ जाता है यूरिन इंफेक्शन का खतरा, किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

20
0

मानसून का मौसम गर्मी से राहत के साथ कई स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी लेकर आता है। इस दौरान बढ़ी हुई नमी, पसीना और स्वच्छता में कमी के कारण यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। यदि संक्रमण का समय पर इलाज न हो, तो यह किडनी तक पहुंचकर गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। इस मौसम में किन सावधानियों को अपनाना बेहद जरूरी है ताकि आपको यूरिन इन्फेक्शन का सामना न करना पड़े और आपकी किडनी भी हेल्दी रहे।

यूरिन इन्फेक्शन का खतरा टालने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:

  • खूब पिएं पानी: आपको यूरिन इन्फेक्शन न हो इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।  दिन भर पानी पीने से शरीर से बैक्टीरिया बाहर निकलने में मदद मिलती है।
  • साफ, सूती अंडरगारमेंट्स का करें इस्तेमाल: इस मौसम में गीले कपड़े या पसीने वाले वस्त्र अधिक देर तक न पहनें और हमेशा साफ, सूती अंडरगारमेंट्स का उपयोग करें।
  • हाइजीन का रखें धयान: स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और शौचालय के उपयोग के बाद हाथों की अच्छी तरह सफाई करें। पेशाब को लंबे समय तक रोककर न रखें और बार-बार पेशाब आने की इच्छा होने पर तुरंत शौचालय जाएं।
  • अच्छी डाइट करें फॉलो: आपकी किडनी स्वस्थ रहे इसलिए ज़रूरी है कि आप संतुलित डाइट को अपनी रूटीन में शामिल कर लें। अपनी डाइट में आप मौसमी फल और हरी सब्जियां भोजन में शामिल करें तथा अधिक नमक और जंक फूड से बचें।
  • मधुमेह के मरीज ब्लड शुगर ​करें कंट्रोल: मधुमेह के मरीज अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें, क्योंकि अनियंत्रित शुगर संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती है।
  • पेशाब करते समय दिखे यह परेशानी तो हो जाएं सावधान: यदि पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब आना, बदबूदार या धुंधला पेशाब, बुखार, कमर में दर्द या पेशाब में खून दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। स्वयं एंटीबायोटिक दवाएं लेने से बचें।

समय पर जांच और सही उपचार से यूरिन इंफेक्शन पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है और किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here