कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई
ग्राम सालेभाट
06/07/2026, सालेभाट,
विकास खंड केशकाल
जिला कोंडागांव
इको क्लब हाई स्कूल सालेभाट, समर्थन sbi फाउंडेशन, और ग्राम पंचायत सालेभाट के सयुक्त प्रयास से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस और 4 जुलाई 2026 को 1 लाख 40 हजार सीड बाल का निर्माण जल जंगल बचाव,जैव विविधिता संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना, वन कटाई रोकथाम, जंगल को आग से बचाये उद्देश्य से किया गया था. सीड बाल रोपण मे गरंजि, कहुआ, साहजा, कपोत, सीताफल, जामुन, इमली, गुलमोहर, बेहडा, चार, खमहार , आम, हररा, महुआ, नीम, सागौन, बोहार, आदि जंगली पौधों के बीज का सीड बाल शामिल है.

प्रकृति संरक्षण हेतु इस सीड बाल रोपण कार्यक्रम मे ईको क्लब हाई स्कूल सालेभाट के समस्त सदस्य, समस्त ग्रामीण, समस्त पंचा यत जन प्रतिनिधि, संस्था के समस्त शिक्षक, एवम समर्थन SBI फाउंडेशन के समस्त कर्मचारी ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

’एक बीज, हजारों हरियाली की उम्मीद’ से स्कूली छात्रों एवं समस्त ग्रामीणों मिलकर मिट्टी, खाद और बीजों के मिश्रण से हजारों सीड बॉल तैयार किए थे.समस्त ग्रामीणों ने सीड बाल को जंगल मे हुए अवैध कटाई और आग से झुलसे क्षेत्र मे रोपण किया है. कार्यक्रम समापन उपरांत ईको क्लब एवम समस्त जन समुदाय ने स्कूल मैदान सहित गाँव के चौक चौराहे पर बरगद, पीपल, अवला, जामुन, के 45 पौधों का रोपण किये. मा. शा. साले भाट मे ग्रामीणों ने जन सहयोग से जाली तार से अस्थाई आहता निर्माण कर स्कूल की प्रति अपनी समरपन का परिचय दिये.

इस कार्यक्रम को संम्पन कराने मे ईको क्लब प्रभारी फणीश्वर साहू व्याख्याता, अंजुलता तुलेश नेताम सरपंच, प्रित राम मरकाम SMDC अध्यक्ष,
प्रेम लाल ग्राम प्रमुख, सहित संस्था के समस्त शिक्षकों का प्रमुख योगदान रहा.








