कोरबा। धर्म सेना जिला कोरबा के बैनर तले बुधवार को संसद परिसर के बाहर हुई कथित टिप्पणी और प्रदर्शन के विरोध में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पूर्व सांसद पप्पू यादव एवं कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा राम मंदिर, पुजारियों, सनातन धर्म, सनातन वेशभूषा और भगवान श्रीराम को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी एवं आचरण से सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में धर्म सेना ने कोरबा में प्रदर्शन करते हुए पप्पू यादव एवं विपक्षी नेताओं का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व धर्म सेना के जिला अध्यक्ष साकेत शर्मा ने किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित सनातन विरोधी गतिविधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऐसे कृत्यों की निंदा की और भविष्य में धार्मिक आस्थाओं का सम्मान बनाए रखने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि किसी भी धर्म, आस्था या उसके प्रतीकों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी समाज में वैमनस्य का कारण बन सकती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।


कार्यक्रम में धर्म सेना के जिला महामंत्री नरेश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष मनीष भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कोरबा महानगर अध्यक्ष अनिल निषाद, हनुमान चालीसा प्रमुख दीपक पटेल, जिला संरक्षक राधेश्याम सिंह, संतोष केंवट, सक्षम बनाफर, मोहित वाधवानी, शिवा, भरत पटेल, अखिल सिंह सहित धर्म सेना के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







