Home कोरबा AK गुरुकुल कॉलेज ने पूरे किए 5 साल, संस्थापक अक्षय कुमार दुबे...

AK गुरुकुल कॉलेज ने पूरे किए 5 साल, संस्थापक अक्षय कुमार दुबे का हुआ सम्मान

15
0

ढेलवाडीह। AK गुरुकुल कॉलेज के सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक श्री अक्षय कुमार दुबे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। AK विकासशील शिक्षण संस्थान समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा उन्हें स्वामी विवेकानंद जी की ताम्र प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारत माता के भव्य चित्र का अनावरण भी महाविद्यालय के संस्थापक श्री अक्षय कुमार दुबे के करकमलों से किया गया। भारत माता के चित्र के अनावरण के साथ ही उपस्थित सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति और देशसेवा के भाव को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अक्षय कुमार दुबे द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास और उनका शैक्षणिक विकास के प्रति दृढ़ संकल्प सराहनीय है। उनके प्रयासों से आज AK गुरुकुल कॉलेज ने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।

महाविद्यालय के विद्यार्थी आज विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाने के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर रहे हैं और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। समिति ने इन उपलब्धियों का श्रेय संस्थापक के निरंतर प्रयास, दूरदर्शी सोच एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण को दिया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि AK गुरुकुल कॉलेज की पांच वर्षों की यह यात्रा केवल एक संस्थान की सफलता नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने की प्रेरणादायी कहानी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here