Home चर्चा में काले कागज को असली नोट बनाने का झांसा देकर 50 हजार रुपए...

काले कागज को असली नोट बनाने का झांसा देकर 50 हजार रुपए की मांग कर, ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार”

11
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
सतर्कता से बची ₹50 हजार की ठगी, पूछताछ होते ही तीनों आरोपीगण मौके से फरार हो गये थे, सूचना मिलते ही सायबर टीम की सक्रियता से सभी आरोपियों को पकड़ा
आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया और कॉल के जरिए लोगो को संपर्क कर करता था ठगी”
मास्टर माइंड आरोपी शिवप्रसाद मनहर जो पूर्व में थाना जैजैपुर के 24 लाख रुपए की नकली नोट एवं रायपुर के गंज थाने में 85 लाख रुपए के नकली नोट के मामले में चालान हो चुका है।
 आरोपियों के कब्जे से जप्त सामाग्री 
– सफेद प्लास्टिक डिब्बे में भरा सफेद केमिकल पाउडर
– 06 नग काले रंग का केमिकल लगा हुआ नोट जैसा दिखने वाला कागज
– गुलाबी कलर का OPPO मोबाइल
– REDMI कंपनी का मोबाइल
– 01 नग REALME कंपनी का मोबाइल
जिले के थाना थाना नवागढ़ क्षेत्र का मामला काले कागज पर केमिकल डालकर उसे असली नोट में बदलने” के नाम पर लोगों को ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में सायबर थाना जांजगीर एवं थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल किया है। आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 केमिकल एक्सपर्ट बनकर रची ठगी की साजिश 
थाना नवागढ़ निवासी साहिल कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब 10 दिन पहले उनके पिता के मोबाइल पर तेरस राम महिपाल नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने स्वयं को “केमिकल एक्सपर्ट” बताते हुए दावा किया कि उसके पास ऐसा काला कागज है जिसे विशेष केमिकल की मदद से असली भारतीय मुद्रा में बदला जा सकता है। आरोपी ने ₹50 हजार लेकर ₹2.50 लाख मूल्य का “काला कागज” और केमिकल देने का लालच दिया। उसकी बातों में आकर प्रार्थी 6 अगस्त 2026 को गोविदा पुल के पास पहुंचा, जहां तेरस महिपाल के साथ शिव प्रसाद मनहर और रामरतन साहू भी मौजूद थे। तीनों आरोपियों के द्वारा प्रार्थी से काले कागज (जाली नोट) के बदले ₹50 हजार नगद मांगा जा रहा था, जिस पर प्रार्थी को ठगी का संदेह होने से आरोपियों से पूछताछ करने पर तीनों वंहा से भाग गए।
 शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस 
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 318(2) एवं 61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर  तीनों आरोपियों को पकड़ा।
 गिरफ्तार आरोपी
1. तेरस राम महिपाल (34 वर्ष), निवासी तालदेवरी, थाना बिर्रा
2. रामरतन साहू (35 वर्ष), निवासी करौबाडीह, थाना जैजैपुर
3. शिव प्रसाद मनहर (36 वर्ष), निवासी करौबाडीह, थाना जैजैपुर
 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका 
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी नवागढ़ सायबर थाना से निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here