सोमन साहू/आरंग –
छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद, सामाजिक क्रांति की संवाहक और शोषितों-वंचितों की सशक्त आवाज़ स्व. मिनीमाता की पुण्यतिथि के अवसर पर आज संपूर्ण प्रदेश सहित आरंग क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में राजीव गांधी भवन में एक भव्य एवं गरिमामय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी भवन में स्व. मिनीमाता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मिनीमाता के जीवन, उनके संघर्षों और छत्तीसगढ़ के निर्माण व विकास में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। यह कार्यक्रम केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित न रहकर ब्लॉक और बूथ स्तर तक आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मिनीमाता के दिखाए समाज सेवा, समरसता और भाईचारे के मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुँचाने का काम निरंतर करते रहेंगे।
इस दौरान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर खिलावन निषाद नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता मंगल मूर्ति अग्रवाल मंडल अध्यक्ष भारत लोधी मनमोहन गुप्ता पार्षद समीर गोरी पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर दीपक चंद्राकर तुलसी भाई पटेल मंजू चंद्राकर राजेश्वरी साहू सागर जोशी चमन कोसल गणेश बंदे डोमन धूरू राजेश निर्मलकर इंद्रजीत साहू सहित कॉग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. मिनीमाता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।







