Home चर्चा में विकास गुप्ता ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विकास गुप्ता ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

10
0

कुदरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकास गुप्ता, वनपरिक्षेत्र अधिकारी, कुदरगढ़ रेंज ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, सम्मान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए हमें देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

विकास गुप्ता ने कहा कि प्रकृति, पर्यावरण और वन संपदा की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हरित वन ही जीवन की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। वन संरक्षण के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कुदरगढ़ रेंज के समस्त स्टाफ की ओर से भी सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और हरित जंगल, सुरक्षित पर्यावरण एवं समृद्ध भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here