Home चर्चा में आरंग में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव...

आरंग में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया योगदान

12
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत में सूचना क्रांति के जनक भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आरंग में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के नवनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी के दूरदर्शी विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक और डिजिटल भारत की नींव रखने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। उन्होंने देश के युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र में भागीदार बनाया तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर सत्ता का विकेंद्रीकरण किया।
सद्भावना और जनसेवा का लिया संकल्प
आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के योग्य बनाया। आज का दिन हम ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाते हैं, जो हमें आपसी भाईचारे, शांति और देश के विकास के लिए एकजुट रहने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आरंग शहर अध्यक्ष खिलावन निषाद ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग ग्रामीण अध्यक्ष कोमल सिंग साहू, वरिष्ठ नेता मंगल मूर्ति अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भरत लोधी, भारती देवांगन ,मंजू चंद्राकर ,पार्षद ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद दीपक चंद्राकर ,राम मोहन लोधी, पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर, देवेंद्र धृतलहरें ,चमन कोसले , डोमन ध्रुव ,संतु जलक्षत्रि ,मनेश कंडरा ,परस कोसले उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजीव गांधी के बताए पदचिह्नों पर चलने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here