Home चर्चा में एसडीएम अभिलाषा ने जन्मदिन पर आंगनबाड़ी के बच्चों को कराया ‘न्योता भोज’,...

एसडीएम अभिलाषा ने जन्मदिन पर आंगनबाड़ी के बच्चों को कराया ‘न्योता भोज’, बांटे उपहार

1
0

सोमन साहू/आरंग। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिलाषा पैंकरा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘आओ खुशियां बांटे हम’ पहल के तहत ग्राम परसदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 सेक्टर मंदिर हसौद के बच्चों को न्योता भोज कराया तथा बच्चों को खीर पुड़ी के साथ पौष्टिक फल केला दिया गया, इस दौरान उन्होंने नन्हें बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया और उन्हें आकर्षक उपहार कलर पेंसिल बॉक्स,चॉकलेट भी भेंट किए। एवं केक काटकर अपने हाथों से बच्चों को खिलाते हुवे अपने बचपन के दिनों को याद किया तथा बच्चों को बाल गीत भी सुनाया, एसडीएम पैंकरा ने कहा कि यही बच्चे कल हमारे राज्य और देश का भावी भविष्य हैं, इसलिए इनके पोषण और उचित मार्गदर्शन पर ध्यान देना जरूरी है,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह की यह अभिनव पहल यह संदेश देती है कि खुशियां बांटने से बढ़ती है आयोजन के दौरान उन्होंने बच्चों के पालकों और माताओं से भी सीधा संवाद किया तथा आंगनबाड़ी केंद्र के सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से बाल परियोजना अधिकारी मंदिर हसौद की भी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here