आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र अमर ज्योति भवन, गुड़ारीपारा, आरंग में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 13 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे आयोजित होगा।
कार्यक्रम क़ी जानकारी देते हुए संचालिका बी के लता मे बताया कि क्षेत्र के शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। समारोह का मुख्य विषय “विश्व नव निर्माण के लिए मूल्य आधारित शिक्षा” रखा गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से श्रेष्ठ समाज के निर्माण तथा नैतिक, चारित्रिक एवं मानवीय मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के लिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श करना है। संस्थान का मानना है कि शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान करने का माध्यम नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संस्कारों और मूल्यों के विकास का भी आधार है।







