Home चर्चा में ‘सेवा संकल्प यात्रा’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वडनगर से वाराणसी बाइक...

‘सेवा संकल्प यात्रा’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वडनगर से वाराणसी बाइक रैली को लेकर सरगुजा भाजयुमो की अहम बैठक सम्पन्न।

8
0

सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल

अंबिकापुर।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के तत्वावधान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक एक विशाल बाइक रैली निकाली जा रही है।
इसी भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के उद्देश्य से सरगुजा जिले में भाजयुमो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
इस बैठक एवं निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव शर्मा, छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा उपाध्यक्ष व सरगुजा संभाग प्रभारी शुभम जायसवाल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रिया सिंह, एवं भाजयुमो सरगुजा जिला अध्यक्ष निशांत सिंह ‘सोलू’ उपस्थित रहे।

निशांत सिंह सोलू ने बताया कि सरगुजा जिले में बाइक रैली का स्वागत अभूतपूर्व होगा। कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह है और सभी मंडलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पदाधिकारियों ने लखनपुर मंडल एवं रामगढ़ मंडल में रैली के स्वागत, विश्राम व विभिन्न आयोजनों के लिए निर्धारित स्थलों का सूक्ष्मता से जायजा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन जनसेवा को समर्पित है, और यह यात्रा उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी।
बैठक के दौरान यात्रा के स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था, रूट मैप और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। जिले के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
इस अवसर पर भाजपा के दिनेश बारी, रविकांत उरांव, युवा मोर्चा के अविनाश मंडल, शुभम भदौरिया, आशुमल गर्ग, आदित्य गौतम, मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल, नार सिंह, रमेश यादव एवं जिला, मंडल एवं स्थानीय निकायों के अनेक पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here