7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
विमल सोनी/रतनपुर। नवरात्रि पर्व से पहले विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा विद्युत लाइनों में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को रतनपुर नगर के कई क्षेत्रों में करीब 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग रतनपुर के अनुसार, निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत लाइन में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में चालू रहेगी बिजली
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रेस्ट हाउस क्षेत्र, भेड़ीमुड़ा तथा बूढ़ामहादेव तरफ की विद्युत लाइन चालू रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने मरम्मत कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
नवरात्रि पर्व को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है।







