बेमेतरा संवाददाता – हिमाचल कुमार
दुर्ग। जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित 111 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र, चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और दुर्गवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री ललित चंद्राकर, विधायक श्री रिकेश सेन, विधायक श्री ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री जितेंद्र कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जितेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना और पूर्व विधायक श्री सांवला राम डाहरे सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सेवा सेतु शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं से जुड़ने और उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी ली।







