Home मुख्य ख़बरें दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी...

दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर करना था प्रदर्शन

13
0

मुंबई से दिल्ली पहुंचते ही कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दिपके और उनके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड की वैसे ही पुलिस विमान में घुस गई और अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पहुंचते ही विमान के अंदर पुलिस की टीम दाख़िल हो गई। तीनों को समझाया गया लेकिन वो नहीं माने तो पुलिस ने विमान के अंदर से ही डिटेन कर लिया। पुलिस का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन करने के लिए इजाजत नहीं दी गई है। इसलिए वे जंतर-मंतर पर जाकर प्रदर्शन नहीं कर सकते।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे। यह फ़्लाइट IGI एयरपोर्ट पर उतरी। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ़्तार होने आया हूं। मुझे गिरफ़्तार कीजिए। दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, “नहीं, यह गिरफ़्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here